Sunday

फास्ट ब्राउजिंग स्पीड के लिए कुछ पब्लिक डोमेन सर्वर ......

एक बार रतनसिंह शेखावत जी ने बताया था कि कैसे गूगल के पब्लिक डोमेन सर्वर को यूज करके इंटरनेट ब्राउजिंग स्पीड को बढ़ाया जा सकता है | उनकी एक पोस्ट यहाँ, तथा दूसरी पोस्ट यहाँ है |

तथा डीएनएस सर्वर कनफिगर करने की विधि यहाँ दी गयी है |

चलो अब यहाँ कुछ पब्लिक सर्वर की बात कर ली  जाये |

सेवा प्रदाता : गूगल

  • 8.8.8.8
  • 8.8.4.4

सेवा प्रदाता : ScrubIt

  • 67.138.54.100
  • 207.225.209.66

सेवा प्रदाता: डीएनएस एडवान्टेज

  • 156.154.70.1
  • 156.154.71.1

सेवा प्रदाता: ओपन डीएनएस

  • 208.67.222.222
  • 208.67.220.220

वैसे मैंने भी इंटरनेट स्पीड बढ़ाने के बारे में दो पोस्ट लिखी थी, जिन्हें आप यहाँ और यहाँ पढ़ सकते हो |असल में डीएनएस सर्वर का मुख्य काम यूआरएल-एड्रेस(हमारे लिए याद रखने में सरल) को आईपी-एड्रेस (कंप्यूटर तथा राउटर के समझने योग्य) में ट्रांसलेट करना होता है | अब जितना जल्दी ये काम हो पायेगा, उतनी ही स्पीड तेज हो जायेगी |

Saturday

कहीं आपकी ब्लॉग सामग्री किसी ने चुराई तो नहीं ..अगर चुराई तो आयो पता करें कि किसने चुराई ???

आप मेहनत करके अपने ब्लॉग या साईट पर बढ़िया से बढ़िया सामग्री लाते है | और सोचे अगर कोई बिना मेहनत करे, आपकी सामग्री का अपनी साईट पर इस्तेमाल करके वाहवाही लूटे, तो कैसा लगता है ??? वैसे हिंदी में इसे साहित्यिक चोरी (Plagiarism) के नाम से  पहले से ही जानते है, अब डिजिटल होते ही, इस तरह की चोरियां काफी ज्यादा हो गयी | कई सारे ब्लॉग और साईट है, जो आपकी ब्लॉग सामग्री को अपने ब्लॉग पर बिना किसी मेहनत (आरएसएस फीड तथा सीधे कॉपी पेस्ट से) के छाप रहे है |

हालांकि ये हिंदी ब्लोगिंग में मेरे हिसाब से कम है , पर फिर आपको पता तो होना चाहिए, कि कहीं आपकी ब्लॉग  सामग्री चुराई तो नहीं गयी है, अगर ऐसा हुआ है तो किसने किया ?

चलो यहाँ बात करते है, कि आप कैसे जाने कि आपकी ब्लॉग या साईट सामग्री किस ब्लॉग पर चुराई गयी है या उसका गलत इस्तेमाल हो रहा है |

Copyscape

ये एक तरह का "चुराई हुई सामग्री को सर्च करने वाला सर्च इंजन" है| यहाँ आप अपनी साईट का एड्रेस भरिये और ये आपको कुछ परिणाम (प्रीमियम अकाउंट में पुरे रिजल्ट्स) देगा ,जहाँ आपकी सामग्री का इस्तेमाल हुआ है | साथ ही इसका एक टूल भी है, जिसे आप अपने ब्लॉग पर लगा लेंगे तो आपके ब्लॉग को कोई कॉपी नहीं कर सकेगा |

Fair Share

ज्यादातर ब्लॉग की चोरी आरएसएस फीड के जरिये होती है | यह सर्च इंजन आपके आरएसएस फीड एड्रेस के हिसाब से सर्च करता है |

ये बहुत ही जबरदस्त साईट है, जो आपकी ब्लॉग सामग्री के बारे में पूरी जानकारी आपको देगा | इसके लिए इसका एक टूल आपको अपने ब्लॉग पर लगाना होगा | इसके बाद जब कोई आपकी सामग्री को चुराएगा तथा जहाँ पेस्ट करेगा वहाँ स्वतः ही एक आपके ब्लॉग की लिंक बन जायेगी |

Friday

बच्चों का "ऑपरेटिंग सिस्टम".....क्यूँ बच्चे भी तो कंप्यूटर चला सकते है |

घर में कम्प्यूटर है, तो बच्चे भी चलाएंगे | और क्यूँ न चलाये ??? आप भी चाहते होंगे कि आपका बेटा बचपन से कम्प्यूटर को अपना साथी बना ले, पर ये भी सोचते होंगे कि इससे काफी नुकसान भी हो सकता है |

चलो अगर ऐसा हो कि बच्चों के लिए एक बच्चों वाला ऑपरेटिंग सिस्टम हो तो, आपकी फाइल भी सुरिक्षित, और बच्चे को सिखाने में भी आसानी है | जी हाँ बच्चों को ध्यान में रखकर एक एक खास ऑपरेटिंग सिस्टम है किडोज, जो मात्र 10 MB  साइज़ में है |

इसमे सब-कुछ है, किताबें, गेम, पिक्चर्स, संगीत, विडियो, गणित तथा नयी भाषा को समझाने के लिए बेहतरीन तरकीबे, और भी बहुत कुछ है | और हाँ इंटरनेट ब्राउजर भी, वो भी बच्चों को ध्यान में रखकर बनाया गया है |

यह ओएस खासकार तीन साल से लेकर सात साल के बच्चों के लिए उपयुक्त है | साथ ही बिलकुल मुफ्त है |

आप इसको डाउनलोड करने के बाद, जैसे ही इंस्टालेशन पूरा होगा, तब आप एक अकाउंट अपने लिए (पेरेंट्स) और दूसरा बच्चों (किड्स) के बना ले | इसके बाद जब किड्स अकाउंट से लोगिन होगा, एक फुल स्क्रीन मोड पर विंडोज खुलेगी | और आपके बच्चे आपकी कोई भी कीमती फाइलस को डिलीट (एक्सेस) नहीं कर पाएंगे |

तो देखिये इसे आज़मा कर, और अपने बेटे/बेटी को दीजिए एक अनोखा तोहफा |

यहाँ क्लिक करके डाउनलोड पेज पर पहुंचिए|


Sunday

अपने वर्ड (एमएस-वर्ड) डाकुमेंट (दस्तावेज़) में ऑडियो/साउंड/धव्नि कैसे एड करें |

एमएस-वर्ड ने एक सुविधा प्रदान कर  रखी है, जिसके जरिये आप अपनी बातचीत, या ध्वनि, आवाज़ को अपने दस्तावेज़(डाकुमेंट) में जोड़ सकते है | यह उस मामले में काफी लाभकारी साबित हो सकता है, जब आप टीचर हो, या कोई बात किसी को समझानी हो |

यह आवाज़ यह तो पहले से ही रिकॉर्ड की हुई हो सकती है, या तुरंत रिकॉर्ड कर सकते है | और अपने डाकुमेंट में सहेज सकते है | इसके लिए एमएस-वर्ड (2007) में निम्न चरण है |

१.       सबसे पहले अपना कर्सर वहाँ रख लें, जहाँ आप रेकोर्डिंग/ध्वनि डालना चाहते है |

२.      "इन्सर्ट"(Insert) मेनू (Menu) पर क्लिक करें |

३.      "इन्सर्ट"(Insert) मेनू (Menu) में दाहिने तरफ मौजूद "ऑब्जेक्ट"(Object) आप्शन को चुनिए(या क्लिक कीजिये)|

४.     "ऑब्जेक्ट"(Object) डाईलोग बॉक्स में मौजूद "क्रियेट न्यू"(Create New) टेब पर क्लिक कीजिये |

५.     "ऑब्जेक्ट टाइप"(Object Type) मेनू में से "वेव साउंड (Wave Sound)" आप्शन को चुनिए |

६.      "ओके"(OK) पर क्लिक करें |

७.     "माईक्रोसोफ्ट साउंड रिकॉर्डर" स्वतः खुल जायेगा |

८.      "रिकॉर्ड" बटन पर क्लिक करके आप अपनी रिकॉर्डिंग चालू कर सकते है | (माईक्रोफोन होना चाहिए)

९.      रिकॉडिंग रोकने के लिए "स्टॉप"(STOP) बटन पर क्लिक करिए |

१०.   पहले से रिकॉर्ड की हुई फाइल को आप "माईक्रोसोफ्ट साउंड रिकॉर्डर" के एडिट(Edit) मेनू में जाकर "इन्सर्ट फाइल (Insert File..)" आप्शन को चुनकर डाल सकते है |

११.   साथ ही "इफ्फेक्ट (Effects)" मेनू में जाकर आप बिभिन्न "इफ्फेक्ट (Effects)" दे सकते है |

 

मदद के लिए ये स्क्रीन-शोट देखिये | (मेरे द्वारा अपलोड किया हुआ है |)

    स्क्रीन-शोट न. १

   स्क्रीन-शोट न. 2

   स्क्रीन-शोट न. 3


Friday

ऑरकुट पर अपना ब्लॉग या साईट शेयर करने के बहुत ही सरल तरीके(ट्रिक्स)

xcfb

ऑरकुट निसंदेह भारत में सबसे ज्यादा लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग साईट , जहाँ प्रतिदिन लाखों यूजर्स जाते है , ज्यादातर युवा होते है | अपने ब्लॉग को ज्यादा लोगों, तथा दोस्तों तक पहुँचाने के लिए बढ़िया स्थान | वैसे "ऑरकुट शेयर" का बटन अपने ब्लॉग पर लगा कर आप अपनी नयी पोस्ट को सीधे अपने ऑरकुट अकाउंट पर शेयर कर सकते है |

"ऑरकुट शेयर" बटन को अपने ब्लॉग पर लगाने के लिए ये कोड अपने ब्लॉग पर पेस्ट कीजिये |

<!-- Google Orkut Share Element -->
<div id="orkut_share" style="width:100%;">Loading</div>
<script src="http://www.google.com/jsapi" type="text/javascript"></script>
<script type="text/javascript">
  google.load('orkut.share', '1');
  google.setOnLoadCallback(function(){
    new google.orkut.share.Button({
      style:google.orkut.share.Button.STYLE_REGULAR
    }).draw('orkut_share');
  }, true);
</script>


 ऑरकुट पर ट्विटकुट नामक एप्लीकेशन से आप अपने ट्विटर पर किये गए लेटेस्ट अपडेट को अपने  ऑरकुट अकाउंट पर दिखा सकते है | अपने नए लेख को पहले ट्विटर पर अपडेट करिये , फिर ट्विटकुट अपना काम कर ही देगा |


खैर ये तरीके तो है ही , पर एक बहुत ही सरल तरीका है , वो "ऑरकुट शेयर" को  बुकमार्कलेट अपने ब्राउजर के फेवरेट बार एड करना | इसके जरिये ब्लॉग ही नहीं बल्कि इंटरनेट पर भ्रमण करते आप जहाँ कहीं बढ़िया जानकारी देखे, बस इस बुकमार्कलेट बटन पर क्लिक करे, वो पेज पहुँच जायेगा, आपके ऑरकुट अकाउंट पर आपके दोस्तों के बीच |


पर ये सब आप कैसे कर सकते है, इसके लिए आप इस पेज पर जाइये, अगर आप फाइरफोक्स पर है , तो बहुत ही आसान है , बस इस पेज पर दिख रहे "ऑरकुट शेयर" बटन को ड्रेग करके अपने फेवरेट बार में ड्राप(छोड़) दीजिए |


अगर आप इंटरनेट एक्सप्लोरर पर है , तो "ऑरकुट शेयर" बटन पर राईट क्लिक करके "अदद अ फवोरिते" पर क्लिक कीजिये | अन्य ब्राउजर के लिए भी निर्देश इसी साईट पर आंग्ल-भाषा में हैबस हो गया काम |


बस अब जब कोई बढ़िया पेज देखें, बस इस "बटन" जोकि आपके "फेवरेट बार" में होगा, पर क्लिक कीजिये |


सहायता के लिए कुछ स्क्रीनशोट यहाँ है |


१. फाइरफोक्स के लिए


२. इंटरनेट एक्सप्लोरर के लिए








अपडेट: (05/09/2010)


माफ़ी चाहता हूँ ..जो कोड गलत दिख रहा था |


अब सही कोड है …

अपने डेस्कटॉप पर वालपेपर के साथ कोई जरुरी सूचना या जानकारी दिखाए (वालपेपर पर टेक्स्ट फाइल में लिखा हुआ दिखायेगा, सोफ्टवेयर फ्री)

कभी कभी कोई इवेंट (घटना) या जरुरी काम को याद रखना काफी महत्वपूर्ण हो जाता है | हम सभी इसके लिए अलग अलग तरीके अपनाते है , जैसे रिमांडर, अलार्म, या फिर केलेंडर, डायरी में लिख लेते है | पर जब आप कम्यूटर पर काम कर रहे हो ,तो कई सारे विकल्प है | आज मैं यहाँ आपको बता रहा हूँ , कि कैसे डेस्कटॉप के वालपेपर पर आप अपनी सूचना या नोट को हमेशा टांग (दिखा) सकते है |

साथ ही कोई सुन्दर सी कविता, अनमोल वचन/विचार या कोई दूसरी तरह की जानकारी हमेशा आपकी नज़रों के सामने रहेगी | आप समय समय पर इसे बदल भी सकते है |

इसके लिए एक सोफ्टवेयर है , जिसका नाम है Klogshow | फ्रीवेयर सोफ्टवेयर मात्र 6 MB का है | देखने में काफी बढ़िया एवं इस्तेमाल करने में काफी आसान है | तो एक बार आज़मा कर देखिये |

डाउनलोड करें |

Thursday

संगीता पुरी जी के अनुरोध पर लीजिए हाज़िर है ,“कैसे जाने आपके जन्म-तिथि बाले दिन देश दुनिया में क्या हो रहा था”? (वेब-साईट , जहाँ आप इतिहास में पन्नों में गोता लगा सकेगे)

जैसा की  मैंने पहले एक पोस्ट में बताया था, कि कैसे आप ये जान सकते है कि आपके जन्म दिन वाले दिन देश दुनिया में क्या हो रहा था | तब मैंने एक साईट बताई थी | कल मैंने अपने नाम का अर्थ पता करने के बारे में बात कि थी | पिछली पोस्ट तथा कल की पोस्ट में संगीता पुरी जी ने पूंछा था कि "कैसे हम ये जान सके कि हमारे जन्म तिथि, महीना , वर्ष में देश दुनिया या इतिहास में क्या घटित हो रहा था" | जब मैंने ये सब ढूढने की कोसिस की तो कुछ परिणाम मिले, जिनके मैं यहाँ साझा कर रहा हूँ |शायद मेरी मेहनत कुछ फयेदेमंद साबित हो |

Scopesys:

इस साईट पर आप अपने जन्म की तारीख, तथा महीना को चुनिए | इसके बाद आप इस तिथि को जन्मे चर्चित लोगों के नाम (हर बर्ष की अलग अलग) देख सकेगें | साथ ही जो लोग इस तिथि परलोक सिधारे उनका भी जिक्र है यहाँ | और भी बहुत कुछ है यहाँ जैसे कि उस दिन कौन सी राजनैतिक घटनाएँ , कूटनीतिक, घटनाएँ धार्मिक घटनाएँ, अवकाश आदि |

 Brainyhistory:

इस साईट पर बर्ष, तथा महीने  के हिसाब से उस बर्ष में किसका-किसका जन्म, मत्यु, घटनाएँ हुई थी, आप जान सकते है | यहाँ आप अपना इवेंट (घटना) जोड़ सकते है |

Digitalhistory

ये साईट भी बहुत जबरदस्त है , यहाँ आप तारीख तथा महीने के आधार पर इतिहास में हुई घटनायों को आसानी से चित्र सहित देख तथा पढ़ सकते है |

History

इसके बारे में ज्यादा बताने की जरूरत नहीं , बहुत लोकप्रिय साईट है | यहाँ आप किसी तारीख को देश दुनिया में क्या हुआ था |आसानी से जान सकते है |

इनके अलावा और भी साईट है | जिन्हें मैं यहाँ लिंक समेत दे रहा हूँ , आप इन्हे भी आज़मा कर देखें |


http://www.yarranet.net.au/index.html

http://www.reference.com/thisday/

http://www.infoplease.com/yearbyyear.html

Wednesday

आपके नाम का मतलब क्या है ?? नहीं पता ? तो आईये जाने .....(वेब-साईट जो आपके नाम का अर्थ बताएगी )

एक पोस्ट में मैंने बताया था कि कैसे आप यह जान सके कि आपके जन्म-तिथि पर दुनिया में क्या घटित हो रहा था | अब यहाँ मैं एक ऐसी साईट जिसका नाम है बिहाइन्ड द नेम (BehindtheName),  बताने जा रहा हूँ, जिससे कि आप अपने नाम का अर्थ जान सकते है | या फिर जब कोई नन्हा मेहमान आपके आँगन में आता है , कोई बढ़िया सा नाम ढूढने की जुगत में सभी लोग लग जाते है | पर आपकी ढूढने का तरीका कुछ अलग होना चाहिए न ?

 ...यहाँ सिर्फ एक भाषा में नहीं बल्कि विश्व की लगभग सारी भाषायों में आप अपने नाम का अर्थ(अगर कोई है तो) जान सकते है |

सिर्फ अर्थ ही नहीं और भी कई सारे विकल्प मौजूद है यहाँ जैसे :

·         जैसे कि आपके नाम के और कौन महान/विभूति हो चुके है |

·         आज के दिन या तारीख से कौन सा नाम जुडा हुआ है |

·         विभिन्न देशों तथा भाषायों में कुछ प्रसिद्द नाम

इस साईट के अलावा भी कुछ साईट है , जो भी ऐसा ही काम करती है | आप इनको भी आज़मा के देखिये , मैं यहाँ लिंक सहित दे रहा हूँ |

http://www.nymbler.com/

www.namepedia.org

www.whatalovelyname.com

कुछ छोटे छोटे (साइज़ में), मगर मोटे (काम में) सोफ्टवेयर (फ्री)

कभी कभी जहां तलवार जो काम नहीं कर पाती है , वो एक छोटी सी सुई कर जाती है | अब ऐसा ही टेक्नोलोजी के क्षेत्र ...खासकर यहाँ ...कई छोटे छोटे (फाइल के साइज़ के मामले में) सोफ्टवेयर/एप्लीकेशन काफी बड़ा काम कर जाते है | तो क्यूँ न यहाँ आज कुछ ऐसे ही सोफ्टवेयर के बारे में चर्चा कर ली जाये |

 १.     Ccleaner

 

सबसे पहले मैं यहाँ सीक्लीनर (Ccleaner) के बारे में बात करते है | इसका उपयोग आप सबको पता ही होगा | यह मात्र 2 MB साइज़ का सोफ्टवेयर है | यह आपके कंप्यूटर में से बेकार फाइल्स, गलत रजिस्ट्री फाइल्स, स्टार्ट-अप एंट्री, अनइंस्टालर आदि जैसे कामों को बखूबी से अंजाम देता है |

 

२.     Foxit PDF Reader

 

     जैसा की आपको पता ही है , की पीडीएफ फाइल काफी उपयोगी होती है | ज्यादातर इ-पुस्तकें इसी फॉर्मेट में होती है | इ-पुस्तकें को पढने के लिए सामान्यतः एडोब रीडर का उपयोग किया जाता है | पर ये साइज़ में काफी बड़ा है , इसी काम के लिए आप फोक्सइट रीडर का उपयोग कर सकते है | यह साइज़ में मात्र 5 MB (पुराने वर्जन इससे भी कम) का है , और काम और भी बढ़िया करता है |

 

३.     IrfanView

 

      फोटो एडिटिंग भी काफी महत्वपूर्ण एवं चर्चित काम है | इस काम के लिए हम एडोब फोटोशोप का उपयोग करते है , ये काफी बड़ा (साइज़ में) तथा खर्चीला है | इस काम के लिए हम इरफ़ान व्यू का उपयोग कर सकते है | ये एडोब फोटोशोप जितना काम नहीं कर सकता फिर भी सामान्यतः उपयोग होने वाले फीचर्स मौजूद है | इसका साइज़ महज़ 1.3 MB है |

 

४.     dirLock (v1.4)

 

     यह सोफ्टवेयर आपके निजता बनाये रखने में मदद करेगा | यानि इसकी मदद से आप किसी फोल्डर को आसानी से पासवर्ड प्रोटेक्टेड, एवं दूसरों की नज़रों से सुरिक्षित बनाएगा | इसका साइज़ मात्र 266 KB है |

  TrayIt!

 कभी कभी टास्कबार में बहुत सारे एप्लिकेशन एक साथ मिनिमाईज़ होते है , या फिर आप किसी एप्लिकेशन या प्रोग्राम को टास्कबार   में    मिनिमाईज़ करना चाहते है , तो आप किसी भी एप्लिकेशन या प्रोग्राम को सिस्टम ट्रे में मिनिमाईज़ करना बढ़िया विकल्प हो सकता है | इस काम में ये सोफ्टवेयर आपकी मदद करेगा | ये मात्र 327 KB साइज़ का है , साथ ये पोर्टेबल है |

 6.     Speccy

 

     कभी कभी आपको अपने सिस्टम या अपने किसी दोस्त के सिस्टम के बारे में पूरी जानकारी जानने कि इच्छा होती है , मसलन कितनी रेम (RAM), हार्ड-डिस्क, सीपीयू, मदरबोर्ड, ऑपरेटिंग सिस्टम, ग्राफिक्स , ऑडियो डिवाईस आदि कई सारी  जानकारी| ये सब तब भी काफी महत्वपूर्ण साबित होसकती है , जब या आप नया पीसी खरीद रहे हो या बेंच रहे हो | ये सारे काम आपके लिए यह छोटा सा सोफ्टवेयर करेगा, इसका साइज़ 1.11 MB है | तथा ये पोर्टेबल सस्करण में भी उपलब्ध है |

7. TakhtiNT

 

जब ब्लॉग हिंदी का, हिंदी हमारी, हम हिंदी के, तो हिंदी सोफ्टवेयर की बात न हो ये कैसे हो सकता है | वैसे हिंदी में लिखने के लिए हम ज्यादातर लोग गूगल इंडिक का उपयोग करते है | पर ये ऑनलाइन टूल (अब डाउनलोड के लिए भी उपलब्ध है | पर इंस्टाल करने के लिए इंटरनेट कनेक्शन का होना जरूरी है), जब मुझे ऑफ-लाइन टाइपिंग करनी होती है, तो मैं इस छोटे से (मात्र 116 KB)टूल का ही उपयोग करता हूँ | बढ़िया है..

 

ये लिस्ट (सूची) काफी लंबी जा सकती है ....चलो आगे कभी फिर लिखूंगा |

अंत मैं एक कहावत और याद आ गयी ...... ' देखने में छोटे लगे, घावकरें गंभीर '

 

Tuesday

विकीपीडिया को ऑफलाइन ब्राउज करें (विकिपीडिया को अपनी हार्ड-डिस्क में ऑफलाइन ब्राउजिंग के लिए सुरक्षित रखें )

विकीपीडिया शायद परिचय का मोहताज नहीं | हम सबको इसकी जरूरत पड़ती ही रहती है | कल्पना करो अगर विकिपीडिया को आप ऑफलाइन होने पर भी , यानि अपनी हार्ड डिस्क या सीडी या डीवीडी में सुरिक्षित रख कर अपनी सुविध अनुसार यूज कर सके | या आपको  किसी कारण से बिना इंटरनेट कनेक्शन के रहना पड़े |

विकिपीडिया को आप ऑफलाइन यूज के लिए डाउनलोड कर सकते है | इसके लिए कुछ तरीके है , जो मैं यहाँ साझा कर रहा हूँ |

१.     WikiTaxi

सभी डाउनलोड किये हुए पेज विकीटेक्सी (wikitaxi) डेटाबेस में सुरिक्षित होंगे | साथ ही पेज को कम्प्रेस करेगा , जिससे की साइज़ को कम से कम रखा जाये | ये सोफ्टवेयर पोर्टेबल होने के कारण आपको इंस्टाल करने की जरूरत नहीं है | पर समय समय पर आपको इसे अपडेट करना पड़ेगा | यह बहु-भाषीय है , यानी लगभग सभी भाषा (जिनमे विकिपीडिया उपलब्ध है ) में उपलब्ध है |

डाउनलोड के लिए यहाँ क्लिक करें |

२.     Okawix

ओकविक्स भी एक जबरदस्त टूल है , जो की २५३ भाषा में उपलब्ध है | साथ ही ये विकिपीडिया के अलावा उसकी साथी साईट ... Wikisource, Wiktionary, Wikiquote, Wikibooks को भी डाउनलोड करने में आपकी मदद करेगा | इसमे आपको बिना पिक्चर्स के अथवा पिक्चर्स के साथ डाउनलोड करने की सुविधा है |

३.     Zipedia

ये फायरफोक्स का एड-ऑन (add-on) है , जोकि आपको ऑफलाइन ब्रोउजिंग की सुविधा देता है |आपको इसको यूज करने के लिए यूआरएल बॉक्स में wikipedia://wiki टाइप करना पड़ेगा |

४.     Wikislice

यह टूल यूजर को किसी विशेष मुद्दे (टोपिक) पर उपलब्ध सारे पेज को डाउनलोड करने की सुविधा देता है | एक तरीके से ये सही भी है , क्यूंकि इससे साइज़ कम होगा , और डाउनलोड में आसानी होगी | पहले आप Wikislice की साईट पर जायोगे , वहाँ अपना मनपसंद विषय को सर्च करोगे , वहाँ आपको डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा |

५.     Pocket Wikipedia

ये भी एक बढ़िया विकल्प है , जिसमे लगभग 24,000 पिक्चर्स , 14 मिलियन शब्दों को कम्प्रेस करके रखा गया है | जोकि मात्र 180 MB का एक ज़िप पेकेज है |

इनके अलावा भी कुछ और भी तरीके है , उनको हो भी आप आज़मा के देख सकते है | मैं यहाँ लिंक समेत दे रहा हूँ |

Kiwix 0.5 , Greasemonkey script, Google Translator Toolkit

 

 

Thursday

डेस्कटॉप शेयरिंग के लिए माईक्रोसोफ्ट का एक नया एवं बेहतरीन औजार (टूल).


अपने दोस्त या ऑफिस में सह-कर्मी या फिर अपने घर के पीसी से ऑफिस के पीसी या
ऑफिस के पीसी से घर के पीसी को एक्सेस करने के कई तरीके है , जिनमें वीएनसी
आप आसानी से अपनी स्क्रीन (डेस्कटॉप) दूसरे दोस्त के साथ आसानी से साझा(शेयर)
कर सकते है | यह अन्य से काफी तेज तथा सुरिक्षित है | साथ ही ये बिलकुल मुफ्त
है | इसको यूज करने के लिए आपको एक विंडोज लाइव इ-मेल आईडी कि आवश्यकता होगी |
इसके माध्यम से आप एक साथ 15 लोगों के साथ अपना पीसी, डेस्कटॉप, डाकुमेंट्स,
विडियो, शेयर कर सकते है | आप खुद इसे यूज करके देखें |
आप इसे यहाँ क्लिक  करके बड़ी आसानी से
डाउनलोड कर सकते है |
 



--------------------------------------------------------------
Ovi Mail: Being used by users in 178 countries
http://mail.ovi.com

Sunday

अब आपकी मुट्ठी में होंगे सारे हिंदी अखबार (अपने मोबाइल पर हिंदी या क्षेत्रिय दैनिक पढ़े)

जैसा कि मोबाइल आज एक कम्युनिकेशन का अभिन्न अंग बनता जा रहा है | 3G, मोबाइल इंटरनेट, आदि से और सशक्त हो गया है | साथ ही कई तरह के सोफ्टवेयर तथा एप्लीकेशन इस दुनिया को और भी रंगीन बना देते है | अपने देश में मोबाइल इंटरनेट, 3G, जैसी सेवायों को इस्तेमाल करने वालो की एक विशाल संख्या है , तथा लगातार बढ़ रही है |

देश में कई सारे मोबाइल एप्लीकेशन तथा सोफ्टवेयर मौजूद है | मैं यहाँ आपको एक बहुत ही सशक्त मोबाइल एप्लीकेशन  के बारे में बता रहा हूँ ,जिसके जरिये आप भारत के 20 से ज्यादा एवं 9 अलग अलग क्षेत्रीय भाषायों में समाचार पत्र को अपने मोबाइल पर पढ़ सकते है | आपके फोन में बस इंटरनेट कि सुविधा एक्टिवेट होनी चाहिए | साथ ही आपका मोबाइल एप्लीकेशन तथा सोफ्टवेयर  को इंस्टाल करने की सुविधा से युक्त होना चाहिए | आपका मोबाइल सिम्बियन(symbian),एंड्रोइड (Android), या कोई स्मार्टफोन या ब्लैकबेरी ओएस (OS) पर आधारित होना चाहिए |

नोकिया के लगभग सारे मल्टीमीडिया फोन सिम्बियन(symbian) ओएस (OS) पर आधारित होते है | खैर चलो अब उस एप्लीकेशन पर आते है , इस एप्लीकेशन का नाम है न्यूजहंट (NewsHunt) जो कि आप अपने मोबाइल के ब्राउजर के URL बॉक्स में ये एड्रेस इंटर करके डाउनलोड कर सकते है |
 
 

या फिर आप इस नंबर 57333 पर hunt टाइप करके एसएमएस कर सकते है | आपको लिंक एसएमएस से भेज दी जायेगी |

या फिर आप इस यहाँ क्लिक करके सीधे अपने पीसी पर डाउनलोड कर सकते है |
 

धन्यवाद

 

क्लियर हिस्ट्री करने के बाद भी आपकी हिस्ट्री जानी जा सकती है |

इन्टरनेट ब्राउजिंग करने के बाद अक्सर आप Tool-->Delete Browsing History (Ctrl+Shift+Del) में जाकर (IE 8 में) आप अपनी हिस्ट्री क्लियर कर लेते है | पर क्या आपको पता है कि इतना करने के बाबजूद भी आपकी हिस्ट्री देखी जा सकती है |
जी हाँ  माईक्रोसोफ्ट विन्डॉज ऑपरेटिंग सिस्टम में इंटरनेट एक्सप्लोरर index.dat नामक एक फाइल का उपयोग, आपकी नेट पर कि गयी प्रत्येक गतिविधि को सुरिक्षित रखता है | और ये index.dat फाइल को डिलीट करना काफी मशक्कत भरा काम है | क्यूंकि ये फाइल हमेशा "ओपन"(Open) स्टेटस में रहती है , और "ओपन"(Open) स्टेटस वाली फाइल को विन्डॉज ऑपरेटिंग सिस्टम में डिलीट करना बहुत मुश्किल है | ये फाइल अक्सर इस लोकेशन पर पायी जाती है -->
C:\Documents and Settings\User\Local Settings\History\History.IE5 |  इस फाइल में आपके द्वारा सर्च की गये यूआरएल एड्रेस(URL Address),हाल में खोले गए डाकुमेंट्स, सर्च क्युरी, को सुरिक्षित रखता है |
खैर यह फाइल साधारण तरीके से नहीं देखी जा सकती है , किन्तु एक छोटे से सोफ्टवेयर की मदद से आप इस फाइल को देख सकते ,साथ ही इसे डिलीट भी कर सकते है | इस फाइल को डिलीट करना फयेदेंमंद साबित हो सकता है , क्यूंकि कभी कभी ये साइज में 80 MB से भी बड़ी हो जाती और आपके सिस्टम की परफोर्मेंस को घटाती है | आप ये सोफ्टवेयर यहाँ क्लिक करके डाउनलोड कर सकते है |
 

Friday

यु-ट्यूब को करलो अपनी मुट्ठी में

यू-ट्यूब के बारे में बार बार ज्यादा क्या है ? दिन एक बार तो आप जाते ही होंगे | साथ ही कुछ विडियो को सुरक्षित भी रखना चाहते होगे ? पीसी पर डाउनलोड करने के को कई सारे आप्शन है | मैंने भी बताये है | अगर विडियो आप अपने मोबाइल पर देखना चाहते हो तो उसे ब्लूटूथ से या डेटा केबल से पीसी से फ़ोन में डालना होता है | अगर यु ट्यूब के विडियो सीधे आपके मोबाइल में ही डाउनलोड हो तो कैसा रहेगा | आपका फ़ोन GPRS युक्त होना चाहिए , साथ ही आप अपने सर्विस प्रदाता से इंटरनेट डेटा प्लान (इन्टरनेट ) एक्टिवेट होनी चाहिए |  रतनजी ने एक बार एयरसेल के 98 रु में पुरे महीने अनलिमिटेड इन्टरनेट कनेक्शन के बारे में बताया था | वो सही रहेगा , खैर कोई भी हो |

वैसे यूट्यूब की मोबाइल साईट भी है | यहाँ कुछ साईट बता रहा हूँ, जोकि आपको अपने यहाँ ही युट्यूब के सारे विडियो को सर्च करने की सुविधा देती है , तथा उसे 3GP और MP4 में मुफ्त में  डाउनलोड करने की भी सुविधा देती है | आप अपने मोबाइल फ़ोन के वैप (WAP) ब्राउजर के URL बॉक्स में डालिए और, डाउनलोड कीजिये | मोबाइल फ़ोन के  ब्राउजर  के बेहतर विकल्प के लिए आप UCWEB ब्राउजर  को यूज कर सकते है | जिसमे इन-बिल्ट डाउनलोड मेनजर आपकी डाउनलोड स्पीड को और भी तेज कर देगा |

 

1.Blueapple:

 ये साईट मेरे हिसाब से सबसे बढ़िया है | यहाँ आप यु-ट्यूब के अलावा, कई और विडियो साईट से भी डाउनलोड कर सकते हो | यहाँ आपको विडियो 3GP (लो क्वालिटी एवं हाई क्वालिटी ) फोर्मेट में मिलेगा | साथ ही यहाँ अगर आप सिर्फ ऑडियो ही डाउनलोड करना चाहते हो , वह आप्शन भी शामिल है |

 

 ये भी एक बढ़िया साईट है , यहाँ भी आपको बहुत सारे आप्शन मिलेगे |

 3.Unbannedfans

4.cupish

5. video.winksite.com/